गोपालगंज, मार्च 16 -- बरौली। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत चयनित आयुष ग्राम मोगल बिराइचा पंचायत के मिल्की बिरेचा मंदिर परिसर में सोमवार को आयुष पद्धति (से लगभग 226 मरीजों का इलाज किया गया और उन्हें मुफ्त दवाओं का वितरण किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय पंचायत के मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव ने किया। डॉक्टर राकेश गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम पंचायत में तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें आयुष स्वास्थ्य मेला, औषधीय गुणों से युक्त पौधों का बखरौर पचपटिया में पौधारोपण तथा स्थानीय उच्चतर विद्यालय में बच्चों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित कर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भी शामिल है। मौके पर सरपंच रविंद्र सोनी, जिला देसी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कमर परवेज, डॉ. राकेश कुमार गुप्ता, डॉ. करुणानिधि, डॉ. प्रियंका और डॉ. मधु...