गोरखपुर, अप्रैल 24 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विवि में हेल्थ एटीएम लगा दी गई है। इससे मरीजों की प्रारंभिक जांच होने के कुछ मिनट बाद ही रिपोर्ट मिल जा रही है। जांच के बाद मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सकों को मरीजों का इलाज करना आसान हो गया है। आयुष विवि में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए ओपीडी में आयुर्वेद, होमियोपैथ एवं यूनानी विधा के चिकित्सक तैनात किए गए हैं। मरीजों को इलाज में किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए कुलपति प्रोफेसर डॉ. के. रामचंद्र रेड्डी ने पैथोलॉजी शुरू कराया है। पैथोलॉजी में मरीजों के सभी प्रकार के जांच हो है।कुलपति ने दो हेल्थ एटीएम मशीन भी मंगवाई है। इस मशीन पर मरीज के खड़े होने के बाद मरीज का ब्लड प्रेशर, लंबाई, वजन, शरीर का तापमान जैसी जांच रिपोर्ट कुछ ही मिनट में मिल जा ...