आयुष विवि में सीएम के संभावित आगमन को लेकर तैयारी तेज
गोरखपुर, जुलाई 3 -- भटहट। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विवि में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्भावित आगमन और कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही है। विवि में पंचकर्म के लिए बनी कुटिया, छात्रों के लिए बने हॉस्टल एवं परिसर की साफ-सफाई की जा रही है। आयुष विवि को जोड़ने वाली भटहट बासस्थान फोरलेन सड़क का सीएम योगी के हाथों लोकार्पण किए जाने की चर्चा है। ऐसे में फोरलेन सड़क के अधूरे कार्यों को पूरा कराने में तेजी आई है। बताया जा रहा है सीएम आयुष विवि के हॉस्टल का लोकार्पण भी कर सकते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.