गोरखपुर, मार्च 10 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में अलग-अलग विभागों में विभिन्न विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए सोमवार से साक्षात्कार शुरू हो गया। यह साक्षात्कार विवि के प्रशासनिक भवन में हो रहा है।विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से लेक्चरर, रीडर एवं प्रोफेसर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। शिक्षकों के साक्षात्कार के लिए सभी विषयों के अलग-अलग यूनिवर्सिटी से प्रोफेसरों की एक टीम का गठन किया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्राध्यापक (लेक्चरर) के पदों के लिए मासिक मानदेय एक लाख 20 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। इस पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तय की गई है। वहीं उपाचार्य (रीडर) के पदों पर एक लाख 60 हजार रुपये मासिक मानदेय और अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष तय की गई है। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.