आयुष विवि में बाहर की दवा लिखने की शिकायत की
गोरखपुर, मई 14 -- भटहट। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विवि में चिकित्सकों द्वारा बाजार में मिलने वाली औषधियां लिखे जाने की शिकायत मुख्यमंत्री, राज्यपाल, आयुष मंत्री के साथ अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर की है। सिरसिया निवासी जयनरायन राय ने पत्र भेजकर बताया है कि चिकित्सकों द्वारा बाजार की औषधियां लिखी जा रही हैं। ऐसे में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की संख्या घट रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि विश्वविद्यालय से मरीजों को दी जा रही निःशुल्क औषधियां भी निम्न स्तर की हैं। कुछ औषधियों में रेत जैसी मिलावट के मामले सामने आए हैं। ऐसे में इस मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- गुणवत्ता विहीन औषधियां लिखने की हुई शिकायत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.