गोरखपुर, मार्च 24 -- भटहट। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विवि में पंचकर्म को संचालित करने की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए मंगलवार को साक्षात्कार का आयोजन हुआ। यह साक्षात्कार केरल से आई पंचकर्म विशेषज्ञ अर्थिया द्वारा लिया गया। उन्हें विवि प्रशासन ने पंचकर्म विशेषज्ञ के तौर पर आमंत्रित किया है। साक्षात्कार के पश्चात उन्होंने पंचकर्म का जायजा लिया। आयुष विवि में साक्षात्कार के बाद अर्थिया कुलपति प्रोफेसर डॉ. रामचन्द्र रेड्डी के साथ विवि के विभिन्न विभागों में भ्रमण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विवि में बढ़ रही सुविधाओं की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...