गोरखपुर, मई 11 -- भटहट। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विवि में पीजी क्लास के लिए एक प्रोफेसर एवं दो सहायक प्रोफेसर शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। सोमवार को काय चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर अनिल कुमार सिंह, काय चिकित्सा के सहायक प्रोफेसर डॉ. विश्वास सक्सेना एवं रोग निदान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ.जशोदा विश्वनोई ने कार्यभार ग्रहण किया। चयनित शिक्षक पीजी के छात्रों को पढ़ाने के साथ ही ओपीडी में आने वाले मरीजों का इलाज भी करेंगे। कुलपति प्रोफेसर डॉ. के. रामचन्द्र रेड्डी ने बताया कि जल्द ही अन्य शिक्षकों की भी नियुक्ति होगी। इससे शिक्षण कार्य के साथ ही ओपीडी में सुविधाएं और बेहतर होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...