गोरखपुर, जुलाई 11 -- भटहट। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विवि के चिकित्सालय को नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फार हास्पिटल एण्ड हेल्थ केयर प्रोवाइडर्स (एनएबीएच) का मान्यता प्रमाण पत्र मिला। यह जानकारी कुलपति प्रोफेसर डॉ. के. रामचंद्र रेड्डी ने देते हुए बताया कि एनएबीएच द्वारा मान्यता प्रदान किया गया। यह मान्यता महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विवि के चिकित्सालय की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि यह मान्यता आयुर्वेद, यूनानी एवं होमियोपैथ विधा के लिए बड़ी उपलव्धि है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...