गोरखपुर, मार्च 14 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय को आईएसओ प्रमाण पत्र मिला है। इस प्रमाणपत्र से विवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। कुलपति प्रोफेसर डॉ. के. रामचन्द्र रेड्डी ने बताया कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक और प्रबंधन प्रणाली को वैश्विक गुणवत्ता मानकों के अनुरूप मान्यता मिली है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार आईएसओ प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए संस्थान में विभिन्न प्रक्रियाओं की व्यापक समीक्षा की गई। शिक्षा व्यवस्था, शोध, प्रशासनिक कार्यप्रणाली और छात्र सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए तय मानकों के अनुसार सुधार और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया गया। सभी विभागों में गुणवत्ता प्रबंधन से जुड़े मानकों का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.