गोरखपुर, जून 17 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में आधुनिक जीवन शैली में योग एवं आयुर्वेद का प्रबंधन विषयक एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 23 जून को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए कुलपति प्रोफेसर डॉ. के. रामचन्द्र रेड्डी ने कहा कि आधुनिक जीवन की भागदौड़, तनाव और अनियमित दिनचर्या के कारण बढ़ रही स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान योग और आयुर्वेद में निहित है। उन्होंने कहा कि योग और आयुर्वेद का समन्वय व्यक्ति को रोगमुक्त, तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विवि परिसर में आयोजित गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें- सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय योग महोत्सव-2026 दीक्षान्त लॉन में 19, 20 और 21 जून को आयोजित होगा।...