गिरडीह, मार्च 7 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शुक्रवार को जिला आयुष समिति की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। सीओ संदीप मद्धेशिया ने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में डॉ. नितिन कुमार, संजय कुमार चौधरी, केशर अरशद अंसारी, पीके अग्रवाल एवं योग प्रशिक्षक उमेश कुमार उपस्थित रहे। स्वास्थ्य शिविर में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, योगा समेत चार स्टॉल लगाये गये थे। इस शिविर में आर्थो अर्थराइटिस, मांस पेशियों में दर्द, पैरों में दर्द, जोड़ों में दर्द का इलाज, आयुर्वेद होम्योपैथी, यूनानी एवं योगा पद्धति से मुफ्त इलाज किया गया। जिसमें आयुर्वेद में 103, होम्योपैथी में 111, यूनानी 102 एवं योगा में 98 समेत कुल 414 लोगों को उपचार और सलाह दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...