आयुष विभाग ने योगा दिवस की तैयारी शुरू की
पलामू, जून 17 -- मेदिनीनगर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 21 जून को शिवाजी मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला आयुष विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। कार्यक्रम को बेहतर रूप देने के लिए कार्य का बंटवारा किया गया है। आयुष डीपीएम डॉ मृत्युंजय कुमार मेहता ने बताया कि शिवजी मैदान में आयोजित योगा कार्यक्रम करीब 500 लोग भाग लेंगे। सुबह 6 बजे से योग का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इस विशेष दिन सभी आयुष सीएचओ भी अपने आयुष्मान आरोग्य मंदिर और स्वास्थ्य केंद्र पर योगा कार्यक्रम का आयोजन करना सुनिश्चित करेंगे। जिले में 42 आयुष्मान आरोग्य मंदिर है जिसमें कुल 30 योगा इंस्ट्रक्टर है। जिन स्वास्थ्य केंद्रों में योगा इंस्ट्रक्टर नहीं है वहां आयुष सीएचओ योगा कराएंगे। सभी को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.