आयुष विभाग को सर्वश्रेष्ठ स्टॉल पुरस्कार मिला
नोएडा, सितम्बर 29 -- ग्रेटर नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चतुर्थ संस्करण में उत्तर प्रदेश आयुष विभाग के स्टॉल को हॉल-4 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन स्टॉल का पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि से आयुष विभाग की गतिविधि, सेवाओं एवं उत्तर प्रदेश में आयुष क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली। आयुष विभाग के उप निदेशक डॉ. राम कृपाल ने बताया कि स्टॉल पर आगंतुकों को आयुष चिकित्सा पद्धतियों, सुरक्षित एवं मानकीकृत औषधि निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण, अनुसंधान व नवाचार, आयुर्वेद, योग एवं पंचकर्म के साथ-साथ आयुर्वेद के वैश्वीकरण की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई। उत्तर प्रदेश को वेलनेस टूरिज्म के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने व साक्ष्य-आधारित एवं अनुसंधानपरक आयुर्वेदिक उपचार को बढ़ावा देने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.