कन्नौज, दिसम्बर 12 -- छिबरामऊ, संवाददाता। राज्य आयुष सोसाइटी, लखनऊ के पब्लिक हेल्थ आउटरीच कैंप कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम करनौली में आयोजित आयुष विभाग के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 452 ग्रामीणों ने लाभ लिया। शिविर का संचालन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. विजय कुमार यादव तथा जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया। दीप प्रज्वलन से शिविर का शुभारंभ करते हुए ग्राम प्रधान पति यदुनाथ सिंह यादव ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं, क्योंकि इससे लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श अपने ही गांव में सहज रूप से प्राप्त होता है। कार्यक्रम में आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी तथा योग पद्धति के विशेषज्ञ चिकित्सकों और प्रशिक्षकों ने विभिन्न रोगों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.