चाईबासा, जून 17 -- चाईबासा। जिले के कोल्हान क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती गांवों में आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का सफल आयोजन किया गया। इन शिविरों में 302 मरीजों की स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया गया। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, योग एवं प्राणायाम को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने तथा नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक किया गया। शिविरों का संचालन आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों डॉ. सूर्या, डॉ. आशिक, डॉ. अनिरुद्ध, डॉ. मैनुद्दीन, डॉ. यशवंती, डॉ. सुशील, डॉ. अनीश, डॉ. सुष्मिता, डॉ. टिम्मा रानी तथा डॉ. प्रदीप द्वारा किया गया। यह भी पढ़ें- वसुधा कल्याण आश्रम ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...