वाराणसी, अगस्त 27 -- वाराणसी। सूबे के आयुष, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने बुधवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से विभाग की समीक्षा बैठक की। कहा कि जिन अस्पतालों का निर्माण पूर्ण हो चुका है, उनका शीघ्र लोकार्पण कराया जाए। उन्होंने आयुर्वेदिक, यूनानी एवं होम्योपैथिक अस्पतालों की स्थिति, निर्माणाधीन एवं पूर्ण भवनों, औषधियों की उपलब्धता तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। कहा, अस्पताल परिसर में स्वच्छता, मरीज-अनुकूल वातावरण और हरियाली पर विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी अस्पताल में औषधियों की कमी न रहे, इसकी नियमित निगरानी की जाए। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...