गिरडीह, फरवरी 25 -- आयुष वयोवृद्ध स्वास्थ्य शिविर में बुजुर्गों की हुई जांच गावां, प्रतिनिधि। ब्लॉक परिसर में बुधवार को जिला आयुष समिति के तत्वाधान में आयुष वयोवृद्ध स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन बीडीओ महेंद्र रविदास ने फीता काटकर किया। इस दौरान गठिया, रक्तचाप और रक्त, शर्करा जैसी जांच मुफ्त की गयी और मरीजों को आयुष पद्धति के अनुसार उपचार प्रदान किया गया। डॉ. संजय कुमार चौधरी ने बताया कि दर्जनों वृद्धजनों की जांच की गयी और निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। शिविर में डॉ. संजय कुमार चौधरी और डॉ. राघिव अजहर द्वारा वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही योग प्रशिक्षक द्वारा योगाभ्यास के लाभ और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। चिकित्सकों और योग प्रशिक्षकों ने संतुलित आहार, नियमित योगाभ्यास और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.