चाईबासा, अगस्त 13 -- चाईबासा। चाईबासा के न्यू कॉलोनी निवासी आयुष राज ने कंबाइंड डफेंस सर्विस परीक्षा उत्तीर्ण की है। वह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट होंगे। 23 वर्षीय आयुष की मां रीना कुमारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाईबासा में एएनएम व पिता मनोरंजन कुमार एमपीडब्ल्यू के पद पर कार्यरत हैं। आयुष ने एलकेजी से लेकर दसवीं तक की पढ़ाई चाईबासा के संत विवेका इंग्लिश मीडियम स्कूल से की। बारहवी की पढ़ाई सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा से और स्नातक की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज,रांची से की। आयुष के पिता मनोरंजन कुमार ने बताया कि आयुष को बचपन से ही देश की सेवा करने का जज्बा था। यह भी पढ़ें- आयुष राज का सीडीएस में चयन, लेफ्टिनेंट बनकर बढ़ाया क्षेत्र का मान आयुष ने इस वर्ष इंडियन कॉस्ट गार्ड और सीडीएसई की दूसरी परीक्षा में भी सफलता हासिल की है। यह भी पढ...