चित्रकूट, अप्रैल 30 -- चित्रकूट। केन्द्रीय बोर्ड आईसीएससी ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट स्तर का परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया। जिले में आईसीएससी बोर्ड का एक मात्र किंग्शन इंगलिश मीडिएम स्कूल मुख्यालय कर्वी में संचालित है। हाईस्कूल में यहां का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। परिणाम आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने मेधावियों का मुंह मीठा कराकर सम्मानित किया। किंग्शन इंगलिश मीडिएम स्कूल में हाईस्कूल स्तर तक ही कक्षाएं संचालित हो रही है। इस बार यहां पर छात्र बाजी मारने में सफल रहे। विद्यालय में हाईस्कूल स्तर पर इस बार परीक्षा देने वाले सभी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण रहे। कक्षा 10 के छात्र आयुष ने 93 फीसदी अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- आईसीएससी: दुर्गावती इंटरनेशनल के छात्रों ने लहराया परचम जबकि प्रतीक चौधरी 86.75 फीसदी के स...