नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे आयुष म्हात्रे अब आईपीएल 2026 में नहीं दिखेंगे। वह सीजन के बाकी मैचों के लिए बाहर हो गए हैं। आईपीएल 2026 में लय पकड़ने के लिए संघर्ष कर रही 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये बहुत बड़ा झटका है। सोमवार को उनकी मेडिकल जांच हुई थी। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया, 'आयुष म्हात्रे 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान लेफ्ट हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से आईपीएल 2026 के बाकी हिस्से के लिए बाहर हो गए हैं। आयुष को चोट से उबरने में 6 से 12 सप्ताह लगेंगे।' यह भी पढ़ें- आज का मैच: अभिषेक शर्मा का तूफान या चलेगा कुलदीप यादव की फिरकी का जादू? आयुष म्हात्रे को 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में दौड़कर दूसरा रन लेने के दौरान बाएं पै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.