नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- चेन्नई सुपर किंग्स के आयुष म्हात्रे आईपीएल 2026 में 'रिटायर्ड आउट' होने वाले पहले खिलाड़ी बने। वह जब 36 गेंदों पर तीन चौकों और 4 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 59 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब सीएसके ने यह फैसला लिया और शिवम दुबे को मैदान पर उतारा। मैच के बाद आयुष म्हात्रे ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है और बताया कि चेन्नई ने क्यों ये फैसला लिया। बता दें, सीएसके ने पहले बैटिंग करते हुए संजू सैमसन के शतक के दम पर 212 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस स्कोर का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स 189 रनों पर ही ढेर हो गई। सीएसके ने 23 रनों से इस तरह आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की। यह भी पढ़ें- संजू सैमसन ने ऑरेंज कैप की रेस में लगाई लंबी छलांग, वैभव सूर्यवंशी का राज बरकरार 17.3 ओवर में जब सीएसके का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 175...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.