अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़। विश्व भारती पब्लिक स्कूल परिसर में सीनियर विद्यार्थियों के सम्मान में यादगार फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। फेयरवेल समारोह का मुख्य आकर्षण मिस्टर एवं मिस फेयरवेल प्रतियोगिता रही, जिसमें आयुष गुप्ता को मिस्टर फेयरवेल, शिवानी सिंह को मिस फेयरवेल चुना गया। दोनों विजेताओं को मंच पर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या सुनीता सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। समारोह के अंत में सभी विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से लव आफ टोकन देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.