बिजनौर, अप्रैल 25 -- नगीना। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों की सत्यता को जांचने के लिये जब नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विशाल दिवाकर से संपर्क किया गया तो उन्होंने एक प्रेस नोट जारी कर बताया कि शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना में एक महिला मरीज़ ने महिला चिकित्सक डॉ मीनाक्षी रस्तौगी(आयुष संविदा) पर उससे दो सौ रुपये लेने का आरोप लगाया,जब उसके साथ आये व्यक्ति ने उसके पर्स की तलाशी को कहा तो डॉ. मीनाक्षी रस्तौगी ने महिला से लिये गए दो सौ रुपए वापस कर दिये। नगीना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने जारी प्रेस नोट में आगे कहा है कि इस प्रकरण के संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिजनौर को अवगत करा दिया गया,उनके आदेशानुसार जांच कमेटी भी गठित की जा रही है,पूर्व में भी बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने के उद्देश्य से कड़े कदम उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.