लखनऊ, जनवरी 9 -- लखनऊ, संवाददाता। जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ की एक बैठक महासंघ कार्यालय में हुई, जिसमें इन दोनों भवनों से सरकारी कार्यालयों को दूसरी जगह किराए के भवनों में शिफ्ट किए जाने का विरोध जताया गया। मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर आयुष महानिदेशालय और चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय को दोनों भवनों में ही बनाए रखने का अनुरोध किया गया है। महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय और कार्यकारी महामंत्री सुशील कुमार बच्चा ने बताया कि जवाहर भवन और इंदिरा भवन में पर्याप्त स्थान और सुविधाएं होने के बावजूद कई विभागों को किराए के भवनों में स्थानांतरित किया जा चुका है। वर्तमान में भी महानिदेशालय चिकित्सा शिक्षा और आयुष महानिदेशालय को दूसरी जगह ले जाने का काम चल रहा है, जिसके कारण अनावश्यक रूप से वित्तीय भार सरकार और विभाग पर पड़ेगा। बैठक में रामकुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.