आयुष मंत्री मदन कौशिक के निरीक्षण में ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में मिली खामियां
देहरादून, मई 16 -- हरिद्वार। आयुष मंत्री मदन कौशिक ने शनिवार को उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के ऋषिकुल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में खामियां ही खामियां मिली। अस्पताल में दवाइयां की भारी कमी से मरीजों को होने वाली परेशानियों से चिकित्सकों को अवगत कराया। लैब में जरूरी रसायनों की कमी के चलते सभी तरह की जांच न होने की बात भी सामने आई। एक्स-रे रूम की जर्जर हालत पर भी मंत्री ने चिंता जताई। टेक्नीशियन ने बताया कि आवश्यक सामानों की कमी के चलते इस सुविधा का लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने ऑपरेशन थिएटर, वार्ड का जायजा लिया। इस दौरान कर्मचारियों ने वेतन न मिलने की समस्या से भी अवगत कराया।इस दौरान आयुष सचिव रंजना राजगुरु, अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे, कुलसचिव अरुण कुमार त्रिपाठी, परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर ओपी सिंह, चिकित्सा अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.