वाराणसी, सितम्बर 1 -- वाराणसी। कौशांबी के पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट पर आयुष, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने सोमवार को दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने तथा पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दिवंगतों के परिजनों को Rs.2-2 लाख एवं घायलों को Rs.50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- कौशांबी पटाखा विस्फोट में 11 की मौत, सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान, फैक्ट्री मालिक समेत 6 के खिलाफ FIR यह भी पढ़ें- कौशांबी पटाखा फैक्ट्री में खेला जा रहा था मौत का खेल, भयानक ...