शामली। वरिष्ठ संवाददाता, जून 30 -- यूपी में शामली के प्रमुख मेडिकल व्यवसायी के बेटे आयुष के चर्चित धर्मांतरण प्रकरण में देर रात नया मोड़ आ गया। आयुष मलिक के इस्लाम छोड़ हिंदू धर्म अपनाने और पूजा-पाठ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आयुष के पिता ने भी उसकी घर वापसी की पुष्टि की है। मामले को उठाने वाले स्वामी यशवीर महाराज ने आयुष की घर वापसी का दावा करते हुए उसके पूजा पाठ करने का भी वीडियो पोस्ट किया है। हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस मामले में अभी आयुष खुद सामने नहीं आया है, उसके पिता का कहना है कि आयुष को दो दिन के लिए बाहर भेजा जा रहा है। आयुष को प्रेम जाल में फंसाकर धर्मांतरण का आरोप लगा था।धर्मांतरण और फर्जी निकाहनामा का आरोप शामली के मेडिकल व्यवसायी देवराज मलिक के बेटे आयुष मालिक के धर्मांतरण का म...