आयुष पाठ्यक्रमों में 4441 सीटों पर प्रवेश के लिए काउंसलिंग जल्द
लखनऊ, सितम्बर 22 -- एमबीबीएस और बीडीएस के साथ ही प्रदेश में आयुष पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। बीएएमएस, बीएचएमएस और बीयूएमएस की कुल 4441 सीटों पर प्रवेश के लिए काउंसलिंग इसी महीने के अंतिम सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। इस बीच आयुष पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए एनआईसी में नीट अभ्यर्थियों के डाटा की फीडिंग के साथ ही अभ्यर्थियों के आधार सत्यापन का काम कराया जा रहा है।अभ्यर्थियों के 12वीं के शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन भी कराया जा रहा है ताकि फर्जीवाड़े को रोका जा सके। उम्मीद जतायी जा रही है कि इस महीने के अंतिम सप्ताह में आयुष काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों का पंजीकरण और च्वाइस लॉक करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस बीच विभाग की तरफ से सीट मैट्रिक्स जारी कर दी गई है। सरकारी कॉलेजों में स्टेट कोटे की 1251 सीटें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.