आयुष पद्धति से भी मिलेगा कैशलेस इलाज
वाराणसी, जून 8 -- वाराणसी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत आयुष चिकित्सा पद्धतियों को भी शामिल किया गया है। जिनके पास आयुष्मान कार्ड होगा उन्हें नि:शुल्क इलाज मिलेगा। प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे स्वास्थ्य क्षेत्र में 'नया मील का पत्थर' बताया। कहा कि सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को जनसामान्य तक पहुंचाने के लिए प्रभावी और दूरदर्शी कदम उठा रही है। आयुष चिकित्सा पद्धतियों को आधुनिक तकनीक और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़कर एक मजबूत एवं भरोसेमंद स्वास्थ्य व्यवस्था विकसित की जा रही है, जिससे हर नागरिक को सुलभ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके। यह भी पढ़ें- शिक्षकों कर्मचारियों का कैशलेश चिकित्सा को पंजीकरण शुरू
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.