आयुष पद्धति को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं : उपायुक्त
चाईबासा, जून 18 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने बुधवार को सदर अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने नेत्र विभाग, वन स्टॉप सेंटर, जिला आयुष कार्यालय और प्रशासनिक भवन के विभिन्न कार्यालयों का जायजा लिया। उपायुक्त ने कहा कि अस्पताल के सभी कर्मी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। नेत्र विभाग में उपायुक्त ने मरीजों की जांच, उपचार और उपकरणों की स्थिति देखी। उन्होंने सभी मरीजों को निर्धारित समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने आयुष पद्धति को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने को कहा। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन, सदर अस्पताल उपाधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जिला समाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.