आदित्यपुर, जुलाई 22 -- गम्हरिया। कांड्रा के गुरूकुल वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में हेड ब्वाय एवं हेड गर्ल के चुनाव में कक्षा पांच से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। लोकतांत्रिक व्यवस्था से हुए गुप्त मतदान में कक्षा दस के आयुष नंदी हेड ब्वाय एवं कक्षा दस की रानी कुमारी हेड गर्ल चुना गया। दोनों ही विद्यार्थियों को चेयरमैन गोकुल बर्मन ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को साथ लेकर अपने कार्यों का समुचित निष्पादन करें। चुनाव प्रक्रिया को संपादित करने में शिक्षक दिवाकर मिश्रा एवं प्रदीप कुमार ने अहम भूमिका निभाई। इस चुनावी प्रक्रिया में कुल आठ विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Adityapur News: आयुष नंदी हेड ब्वाय एवं रानी कुमारी हेड गर्ल चयनित विगत एक सप्ताह से सभी आठ प्रत्याशियों ने प्रधानाध्यापिका सतपाल कौर की...