आयुष डॉक्टरों को पंजीयन कराकर मिलेगी पांच साल की 'छुट्टी'
मुरादाबाद, जुलाई 5 -- मुरादाबाद। आयुष चिकित्सा विभाग के अंतर्गत आयुर्वेद, यूनानी व होम्योपैथी चिकित्सकों को इस बार अपना पंजीयन विभाग में कराना होगा। इसके बाद उन्हें पांच साल तक पंजीयन का रिन्यूअल कराने की जरूरत नहीं होगी। क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्साधिकारी डॉक्टर अमरदीप सिंह नायक ने बताया कि पांच साल के लिए पंजीयन वैध होने से संबंधित शासनादेश विभाग को इस साल मिला है, जबकि, एलोपैथी चिकित्सा विभाग में यह पिछले साल से लागू हो गया है। आयुष चिकित्सकों के पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिन चिकित्सकों को पंजीयन प्राप्त हो जाएगा उनका पंजीयन पांच साल तक वैध रहेगा। यह भी पढ़ें- गैर पंजीकृत आयुष चिकित्सकों पर होगी सख्त कार्रवाई : डॉ. मीनू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.