बहराइच, मई 11 -- शिवपुर, संवाददाता। वन विभाग व आयुष विभाग के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को शिवपुर ब्लॉक के बाबा जंगली नाथ शिव मंदिर में आयुष मेडिकल कैंप लगाया गया। कैंप में आयुर्वेद यूनानी और होम्योपैथिक के डॉक्टरों ने 350 मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित की। डॉक्टरों ने उन्हें बीमारी से बचने के टिप्स बताए। डॉ.अनिल कुमार, डॉ.रविंद्र केशव व पीयूष गुप्ता की तरफ से आयोजित कैंप में डॉ.रंजन वर्मा, डॉ.राजेश कुमार, डॉ.उपेंद्र रावत, डॉ.विजय गौतम, डॉ.प्रीति सिंह, डॉ.अरविंद गोस्वामी, डॉ.सर्वेश रावत, डॉ.पीयूष पांडेय ने मरीजों की जांच की। मेडिकल कैंप में डीएफओ बहराइच सुंदरेशा भी पहुंचे। उन्होंने पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर नानपारा रेंज अधिकारी पीयूष गुप्ता, डिप्टी रेंजर अमित वर्मा, बृजेश कुमार वर्मा, वन दरोगा मनोज सिंह, नंदकिशोर, शिवकेश, अख्तर, गंगारा...