आयुष चिकित्सा शिविर में 150 लोगों की स्वास्थ्य जांच
आदित्यपुर, मार्च 11 -- गम्हरिया, संवाददाता। आयुष चिकित्सा विभाग की ओर से ग्राम-पंचायत सचिवालय परिसर छोटा ग़म्हरिया में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुखिया निरोला सरदार ने किया। डॉ. प्रभा रानी महतो, डॉ. यास्मीन, डॉ. शैलेश ने शिविर में पहुंचे करीब 150 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच कर दवाई दी गई। मौके पर ग़म्हरिया की सीएचओ डॉ. प्रभा रानी महतो ने बताया कि विभाग समय-समय पर नियमित रूप से पूरे जिले में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करेगा। इसी क्रम में मंगलवार को छोटा ग़म्हरिया पंचायत सचिवालय परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।इस दौरान लोगों को बीमारियों से बचाव की जानकारी भी दी गई। मौके पर उपस्थित योगा प्रशिक्षक अभिषेक राउत एवं रासमणि महतो की ओर से योगाभ्यास भी कराया गया। शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.