देवघर, फरवरी 27 -- प्रखंड के कुसुमथार पंचायत अंतर्गत मधुबन गांव में गुरुवार को निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र राणा, उपमुखिया रत्न यादव व डॉ रविसुंदर प्रभात ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। डॉ. रविसुन्दर प्रभात ने बताया कि शिविर में लगभग 150 मरीजों की नि:शुल्क जांच व दवा का वितरण किया गया। ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर आदि की भी जांच की गई। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक हिम्मत यादव, सहिया झुनना देवी, मुन्नी देवी, फूलकुमारी समेत ग्रामीणों ने लाभ उठाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...