आजमगढ़, जनवरी 5 -- आजमगढ़। सीएमओ कार्यालय में आयुष चिकित्सा अधिकारी पद के लिए होने वाले साक्षात्कार को स्थगित कर दिया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत मेन्स्ट्रीमिंग ऑफ आयुष एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत आयुष चिकित्सा अधिकारी (एमओ) पद पर डॉक्टरों की तैनाती होनी है। इसके लिए 5, 6, 7 और 8 जनवरी साक्षात्कार होना था। सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश तक साक्षात्कार को स्थगित कर दिए गया है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे जनपद की एनआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित सूचना को ही अंतिम एवं मान्य समझें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.