सीतामढ़ी, जून 28 -- मनीष झा सीतामढ़ी। रियल हेल्थ सोसाइटी के तत्वावधान में शनिवार को स्थानीय रेडक्रॉस भवन में एक दिवसीय स्वास्थ्य सम्मेलन सह आयुष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसाइटी के राष्ट्रीय मुख्य कार्यवाहक डॉ. महेश कुमार ने की, जबकि उद्घाटन आयुर्वेद विभागाध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- आयुष चिकित्सकों को सम्मानजनक अधिकार मिलेआयुर्वेद में सुधार की आवश्यकता मुख्य वक्ता डॉ. द्विवेदी ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में व्यापक सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने चिकित्सकों से सेवा भाव के साथ मरीजों का उपचार करने का आह्वान किया। पटना आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आयुष चिकित्सकों को वैध लाइसेंस प्राप्त कर सरकारी नियमों के अनुरूप...