बागपत, सितम्बर 15 -- बागपत। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत आयुष चिकित्सकों के मानदेय में भारी अंतर को लेकर उत्तर प्रदेश आयुष डाक्टर्स एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है। प्रांतीय समिति के आह्वान पर बागपत शाखा के चिकित्सकों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम को सौंपा। चिकित्सकों ने समान कार्य के लिए समान एवं सम्मानजनक मानदेय की मांग की है। ज्ञापन में चिकित्सकों ने बताया कि प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत करीब चार हजार आयुष चिकित्सक लंबे समय से सेवाएं दे रहे हैं। वर्ष 2009-10 में आयुष और एमबीबीएस चिकित्सकों का मानदेय करीब 24 हजार रुपये प्रतिमाह समान था। यह भी पढ़ें- आयुष डॉक्टरों ने भी मांगा एक लाख मानदेय वर्तमान में एमबीबीएस चिकित्सकों का मानदेय बढ़कर एक लाख रुपये प्रतिमाह तक पहुंच गया ...