बस्ती, मई 4 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को जिले की पीएचसी व अर्बन हेल्थ पोस्ट पर हुआ। अधिकांश जगहों पर आयुष मेले आयुष के चिकित्सकों के भरोसे संचालित किया गया। एलटी या एलए की तैनाती नहीं होने से ज्यादातर जगहों पर मरीजों की पैथॉलोजी जांच नहीं हो रही थी। भानपुर संवाद सूत्र के अनुसार सीएचसी भानपुर की तीनों पीएचसी परसाकुतुब, करमहिया व सगरा में सीएम आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। पीएचसी परसाकुतुब में एमबीबीएस चिकित्सक डॉ. अजय कुमार ने 38 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। एलए दीपनारायण ने शुगर व अन्य जांच किया। पीएचसी करमहिया में आयुष चिकित्सक डॉ. अमिष कुमार ने 41 व पीएचसी सगरा में आयुष चिकित्सक डॉ. बृजनंदन मोदनवाल ने 46 मरीजों के सेहत की जांच की। पीएचसी सगरा व करमहिया में एलए नहीं होने के कारण मरीजों का बीपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.