आजमगढ़, जुलाई 25 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आयुष चिकित्सकों की भर्ती के लिए 27 जुलाई से प्रस्तावित साक्षात्कार प्रक्रिया के संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। साक्षात्कार सूची में शामिल नहीं हो सके अभ्यर्थियों को उनकी पात्रता से संबंधित आवश्यक प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के लिए अंतिम अवसर दिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा ने बताया कि यह अवसर उन अभ्यर्थियों के लिए है, जिन्होंने राजकीय चिकित्सालय अथवा राजकीय संस्थान से छह माह की रोटेटरी इंटर्नशिप पूरी की है, लेकिन आवेदन करते समय इससे संबंधित प्रमाणपत्र आवेदन पत्र के साथ संलग्न नहीं कर सके थे। उन्होंने बताया कि रोटेटरी इंटर्नशिप चिकित्सा की पढ़ाई के बाद अस्पताल में किया जाने वाला व्यावहारिक प्रशिक्षण...