आयुष चिकित्सकों का ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य
बहराइच, सितम्बर 29 -- क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सरोज शंकर राम ने बताया कि जिले के समस्त आयुष चिकित्सकों (आयुर्वेद/यूनानी/सोवा रिग्पा) को चिकित्सा कर्माभ्यास से पूर्व ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण यूपीआयुष डॉट इन पोर्टल पर किया जाएगा। पूर्व में ऑफलाइन पंजीकरण करा चुके चिकित्सकों को भी पोर्टल पर पुनः पंजीकरण कराना होगा। बिना पंजीकरण के प्रैक्टिस करते पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।पंजीकरण की सूचना क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, बहराइच/श्रावस्ती कार्यालय को भी प्रेषित करना जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.