मुरादाबाद, फरवरी 17 -- नेशनल इंटेग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) मुरादाबाद के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को महापौर कार्यालय में पहुंचे और नगर निगम की वाणिज्यिक नियंत्रण उपविधि 2024 के तहत निर्धारित लाइसेंस शुल्क पर आपत्ति जताई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि नगर निगम द्वारा प्राइवेट क्लिनिक के लिए 3000 रुपये प्रति वर्ष का लाइसेंस शुल्क निर्धारित किया है। आयुष चिकित्सकों के क्लीनिक को एलोपैथिक चिकित्सकों के क्लीनिक की समान श्रेणी में रखना न्यायसंगत नहीं है। पदाधिकारियों का कहना था कि आयुष चिकित्सकों के क्लीनिक में कम खर्च में उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है और कई स्थानों पर परामर्श शुल्क भी नहीं लिया जाता। ऐसे में आयुष क्लीनिक का वित्तीय लाभ अन्य चिकित्सा प्रतिष्ठानों की तुलना में काफी कम होता है। इसी आधार पर प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि आयुष च...