चंदौली, जनवरी 10 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खण्ड के अमांव गांव में शनिवार को राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय शहाबगंज की ओर से आयुष कैंप का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सुलभ, प्रभावी एवं प्राकृतिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना रहा। स्वास्थ्य शिविर में कुल 157 मरीजों का रजिस्ट्रेशन कर उनकी जांच की गई।चिकित्सकों ने मरीजों को आयुर्वेदिक पद्धति से परामर्श देते हुए आवश्यक दवाएं निशुल्क उपलब्ध कराईं। शिविर में सर्दी-खांसी, जोड़ों का दर्द, पेट से जुड़ी समस्याएं, त्वचा रोग, कमजोरी सहित अन्य सामान्य बीमारियों का उपचार किया गया। साथ ही मरीजों को नियमित रूप से योग करने, संतुलित आहार लेने एवं स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनिका मोहिनानी ने कहा कि आयुर्वेद न केवल रोगों का उपच...