भभुआ, अप्रैल 18 -- बोले निदेशक, परीक्षा के बदलते स्वरूप को बच्चों के समक्ष रख तैयारी हो परीक्षा परिणाम और बच्चों के कॅरियर विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। कुदरा के पाराडाइज चिल्ड्रेन एकेडमी के आयुष राज द्वारा सीबीएसई परीक्षा में 97.02 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर बनने की खुशी में जहां स्कूल परिसर में सम्मान समारोह आयोजित हुआ, वहीं परीक्षा परिणाम और बच्चों के कॅरियर विषय पर संगोष्ठी हुई। विद्यालय के निदेशक संतोष कुमार ने शनिवार को असेंबली के दौरान शिक्षक प्रभारी, शिक्षक और बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया। संगोष्ठी में निदेशक संतोष कुमार ने कहा कि 10वीं की परीक्षा में शामिल सभी 246 बच्चे पास कर गए हैं। टॉप टेन की सूची में 10 ऐसे बच्चे हैं, जो 90-97.02 प्रतिशत तक अंक प्राप्त किए हैं। शेष बच्चों ने भी बेहतर रिजल्...