चित्रकूट, मार्च 21 -- चित्रकूट। संवाददाता बरगढ़ कस्बे में पिछले जनवरी में कपड़ा व्यापारी अशोक केशरवानी के बेटे आयुष की अगवा कर हत्या करने वाले कातिलों से हुई पुलिस मुठभेड़ की जांच करने शनिवार को झांसी से फॉरेंसिक टीम पहुंची। टीम ने मुठभेड़ स्थल पर नजरी-नक्शा तैयार करने के साथ ही साक्ष्य संकलन किया। आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई।आयुष को अगवा कर प्रयागराज के रहने वाले इरफान अंसारी व साहिबे इमाम उर्फ कल्लू ने गला दबाकर मार डाला था। इसके बाद शव को शौचालय में बने पानी के हौज के नीचे दबा दिया था। पुलिस मुठभेड़ में कातिल साहिबे इमाम उर्फ कल्लू की गोली लगने से मौत हो गई थी। जबकि पैर में गोली लगने से इरफ़ान घायल हुआ था। इस पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच एसडीएम मऊ आरआर रमन कर रहे हैं। जबकि मुठभेड़ की जांच प्रभारी निरीक्षक मऊ को सौंपी गई थी। शनिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.