गिरडीह, मार्च 21 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार नगर पंचायत क्षेत्र के मायाराम टोला निवासी 12 वर्षीय आयुष कुमार दास की संदिग्ध मौत के मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। न्याय की मांग को लेकर परिजन कई बार सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं, बावजूद इस मामले में कोई ठोस प्रगति नहीं दिख रही है। इसी कड़ी में बसपा के जिला अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने महामहिम राज्यपाल को लिखित आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। जानकारी के अनुसार आयुष कुमार दास (पिता- लक्ष्मण दास) 10 फरवरी 2026 की शाम करीब 5 बजे अचानक लापता हो गया था। परिजनों की काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में 14 फरवरी 2026 को नौलखा डैम के पास एक कुएं से उसका शव बरामद किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.