फरीदाबाद, जून 11 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। नंगला रोड स्थित रावल स्कूल में खेले गए रोमांचक क्रिकेट मुकाबले में रावल क्रिकेट अकादमी ने फर्स्ट स्टैप को 64 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच में आयुष सिवाच ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और मैन ऑफ द मैच बने। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रावल क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 40 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 324 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आयुष सिवाच ने केवल 31 गेंदों में 71 रन की आक्रामक पारी खेली। उनके अलावा गर्वित कथूरिया ने 38 गेंदों पर 57 रन, दक्ष फागना ने 46 गेंदों पर 53 रन और अभय सौरोत ने 55 गेंदों में 52 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। यह भी पढ़ें- विशेष की विस्फोटक पारी से आनंदेश्वर इलेवन 64 रन से हारा फर्स्ट स्टैप की ओर से कुश न...