आयुष इंटर्नशिप के विद्यार्थियों का मानदेय बढ़े
वाराणसी, अक्टूबर 2 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। आयुष इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों ने कम मानदेय मिलने पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को पत्रक सौंपा। सर्किट हाउस में गुरुवार को प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें बताया कि अन्य राज्यों में बेहतर मानदेय मिलता है। यहां भी इसे बढ़ाया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि प्रदेश राजकीय आयुष महाविद्यालयों और संबद्ध अस्पतालों में एक वर्ष की अनिवार्य इंटर्नशिप करने वाले विद्यार्थियों को हर महीने सिर्फ साढ़े सात हजार रुपये मानदेय मिलता है। प्रतिदिन के हिसाब से यह ढाई सौ रुपये होता है। श्रम, गरिमा और महंगाई के हिसाब से यह बेहद कम है। बता दें कि बिहार में आयुष इंटर्नशिप करने वाले विद्यार्थियों को 27 हजार रुपये मिलते हैं। पश्चिम बंगाल में यह 29 हजार 733, कर्नाटक में 25 हजार, केरल में 23 हजार और छत्तीसग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.