आयुष आयोग में तीन नई प्रयोगशाला का शुभारंभ
गाज़ियाबाद, जून 11 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। भारतीय चिकित्सा एवं होम्योपैथी भेषजसंहिता आयोग (पीसीआईएमएच) में तीन नई प्रयोगशाला का शुबारंभ किया गया है। इनसे आयुर्वेदिक, सिद्ध, यूनानी एवं होम्योपैथिक औषधियों के विश्लेषण तथा गुणवत्ता मूल्यांकन की क्षमताओं को मजबूती मिलेगी। बुधवार को आयोग के निदेशक डॉ. रमन मोहन सिंह ने रसायन उपकरणीकरण प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। पॉकेट-2 स्थित लेबोरेटरी को एक अत्याधुनिक सुविधा के रूप में स्थापित किया गया है, जो फिजिको-केमिकल और फाइटोकेमिकल परीक्षणों हेतु उन्नत विश्लेषणात्मक अवसंरचना उपलब्ध कराती है। इसमें डिजिटल डेंसिटोमीटर (एरोसोल एडॉप्टर सहित), डिजिटल रिफ्रैक्टोमीटर, पोलरिमीटर तथा यूवी-विज़िबल स्पेक्ट्रोफोटोमीटर जैसे आधुनिक उपकरण स्थापित किए गए हैं। गुरुवार को नवविकसित फार्माकोलॉजी प्रयोगशाला का शुबारंभ कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.