आयुष आपके द्वार शिविर में मरीजों की हुई जांच
श्रावस्ती, मई 30 -- श्रावस्ती। संवाददाता जनपद श्रावस्ती में शनिवार को आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।श्रावस्ती जनपद के विकास क्षेत्र जमुनहा अंर्तगत ग्राम पंचायत पटपरगंज के मिर्जापुर चौराहे पर शनिवार को शुरू हुए इस शिविर का आयोजन राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय द्वारा आयुष विभाग के निर्देश पर किया गया।शिविर का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को उनके घर के नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूकता बढ़ाना हैं।होमपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय कुमार ने शिविर में आए दर्जनों मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने मरीजों की समस्याओं के अनुसार होम्योपैथिक दवाएं वितरित कीं। शिविर में सर्दी-खांसी, बुखार, रक्त शंकरा, बीपी,जोड़ों के दर्द, त्वचा रोग और पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.